- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
अजमेर। सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के 814वें उर्स के मुबारक मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से अजमेर शरीफ दरगाह में चादर पेश की गई। उनकी तरफ से प्रेषित चादर दरगाह में अकीदत के फूलों के साथ पेश कर ख्वाजा साहब की बारगाह में दुआएं मांगी गईं।
इस पवित्र अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी जायरीन और प्रदेशवासियों को उर्स की दिली मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि ख्वाजा साहब की दरगाह प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देती है तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली लाने की कामना की।
उर्स के अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन अजमेर शरीफ दरगाह पहुंच रहे हैं और ख्वाजा साहब की दरगाह में मन्नतें मांग रहे हैं।
- Advertisement -


















































