खुले में रोड़ पर चल रहे अवैध बूच़ड खानों को प्रशासन ने हटाया

0
91
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

डग , झालावाड़- सुनील निगम की रिपोर्ट

 

*खुले में रोड़ पर चल रहे अवैध बूचड़ खानों को बंद करने को लेकर विभिन्न संगठनों ने 25 अगस्त को दिया था ज्ञापन*

डग– विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, शिवसेना,नूतन सनातन शक्ति संघ, जैन सोश्यल ग्रुप एवं समस्त हिन्दू समाज डग द्वारा सुवासरा रोड़ पर खुले में रोड़ पर चल रहे अवैध बूचड़ खानों को तुरन्त प्रभाव से बंद करवाने के लिए डग तहसीलदार को 25 अगस्त को ज्ञापन दिया गया था।  जिसमें 9 सितंबर से पहले डग-सुवासरा रोड़ पर नियम के विरूद्ध खुले में रोड़ पर चल रहे बूचड़ खानों को तुरंत प्रभाव से बन्द करवाने की मांग की थी।   खुले में रोड़ पर बूचड़ खानें चला रखे है जिसके कारण धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है।


जिसको लेकर उपखंड अधिकारी द्वारा संज्ञान लेते हुए डग नगरपालिका ईओ मनीष मीणा को तुरंत प्रभाव से अतिक्रमण हटाने हेतु कहा जिसको लेकर ईओ द्वारा टीम गठित कर आरिफ खा फायर मेन, राजू जोगी वरिष्ठ सहायक, रघुवीर जमादार, दिलीप, ईश्वर ने पुलिस प्रशासन को साथ लेकर बूचड़ खाने के बाहर अवैध मीट दुकानों को हटाई गई वह पाबंद किया की आगे से अवैध दुकानें बंद रहेगी। जिसको लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, शिवसेना, जैन सोशल ग्रुप, नगरवासी हिंदू समाज के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने प्रशासन को धन्यवाद दिया ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here