लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पीसांगन उपखंड क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुई मावट ने शीतलहर व बर्फ़बारी को दी खुली छूट,जनजीवन अस्त व्यस्त।
ओम प्रकाश चौधरी
अजमेर। उपखंड मुख्यालय पीसांगन समेत देहात में दो दिन पूर्व 22-23 जनवरी की मध्य रात्रि हुई मावट की तेज बरसात ने शीतलहर व बर्फ़बारी को खुली छूट दे दी। आज उपखंड क्षेत्र के गोविंदगढ़,पिचोलिया,रामपुरा डाबला, फतेहपुरा, सेठन, अखेपुरा, जसवंतपुरा,समरथपुरा,रूपाहेली समेत अन्य गांवों में खेत,खलिहानों,फ़सलो व वाहनो पर बर्फ़ की परत जम गई।
शीतलहर व बर्फ़बारी ने जहां जनजीवन को अस्त व्यस्त
शीतलहर व बर्फ़बारी ने जहां जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया। वही फसलों पर जमी बर्फ़ की परत के साथ ही पाले व शीतलहर के चलते फ़सल खराबे की आशंका ने किसान वर्ग को गहरी चिंता में डाल दिया है।
जानकारी के मुताबिक उपखंड मुख्यालय पीसांगन समेत देहात के फतेहपुरा,सेठन,रामपुरा डाबला, गोविंदगढ़, पिचोलिया, अखेपुरा, जसवंतपुरा, लेसवा, रूपाहेली, अमृतपुरा समेत संपूर्ण क्षेत्र में मावट की बरसात के उपरांत पिछले दो दिन से तापमान में आई गिरावट के कारण ठंडी बर्फ़ीली नश्तर सी चुभती हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई। जिसके कारण आमजन गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा ले रहे हैं।
मूकबधिर पशु-पक्षी भी सर्दी से हलकान होते हुए नजर आ रहे हैं। वही किसान वर्ग भी फसलों को बर्फ़बारी व पाले से बचाव के लिए रात्रि में खेतों की मेड़ के सहारे धुंआ कर फसल बचाव की जुगत में जुटे हुए हैं।