- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर (रूपनारायण सांवरिया)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार खींवसर विधायक रेवतराम डांगा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विधायक डांगा पर एक समाचार पत्र के पत्रकार द्वारा कथित स्टिंग ऑपरेशन में आरोप लगे हैं कि उन्होंने विकास कार्यों के लिए विधायक कोष से राशि स्वीकृत कराने के बदले रिश्वत स्वीकार करने की बात कही। यह पार्टी के अनुशासन भंग की श्रेणी में आता है।
राठौड़ ने कहा कि विधायक डांगा को तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति में विश्वास रखती है।
- Advertisement -
















































