लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा से निर्मल गुप्ता।
उनियारा। क्षेत्र के ग्राम खेड़ा में महाशिवरात्रि से पूर्व रामधुनी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 21 गांवों की रामधुनी मंडलियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचीन शिव मंदिर खेड़ा हाथी भाटा पर ध्वजारोहण के साथ हुआ।
इसके बाद ठाकुर जी मंदिर, सीताराम जी मंदिर और हनुमान जी मंदिर से होते हुए पूरे गांव में हरि बोल और रामधुनी गाते हुए प्रभात फेरी निकाली गई। विभिन्न गांवों से आए भक्तजन नाचते-गाते प्रभात फेरी में शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं चाय-नाश्ते से स्वागत किया गया।
शाम को महाप्रसादी का आयोजन किया गया तथा सभी मंडलियों का स्वागत-सत्कार किया गया। कार्यक्रम में सड़ा, हिंगोनिया, डाबला, खेलनिया, कुंडेर बोसरिया, परासिया करीमपुरा, देवरी, सुथड़ा, बाजोलिया, गणेती, गानौली सहित अन्य गांवों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया।















































