लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
शिक्षा मंत्री को चंपक मैगजीन की भेट
जयपुर। अखिल भारतीय खटीक समाज S /31375 राजस्थान के एक प्रतिनिधि मंडल ने राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर का उनके जन्मदिवस पर उनके सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर बड़ी संख्या में पहुंच कर अभिनंदन किया। प्रदेश खटीक समाज महा सचिव रूपनारायण सांवरिया ने बताया के राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री,खटीक समाज के गौरव रत्न सरल स्वभाव के धनी,मिलनसार शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के सरकारी आवास पर अखिल भारतीय खटीक समाज के प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल चंदेल के नेतृत्व में खटीक समाज के लोगों ने मंत्री दिलावर को माला एवं साफा पहना कर जन्म दिन की बधाई देते हुए उनके स्वास्थ्य जीवन की कामना की।
इस अवसर पर एडवोकेट ओपी नेगी, प्रिंसिपल बोदी लाल बेनीवाल, भाजपा नेता जौहरी लाल नैनीवाल, सोनू परिडवाल,रामचंद्र बागोरिया, ओमप्रकाश चौहान सहित अन्य खटीक समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पुस्तके की भेंट– शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बड़ी सादगी से अपना जन्मदिन मनाया खटीक समाज प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष चंदेल के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री को चंपक, हाई लाइट चैंप्स,हाई लाइट जीनियस ,गृह शोभा जैसी पुस्तके भेट की जिन्हें शिक्षा मंत्री ने सहज स्वीकार कर प्रतिनिधि मंडल का आभार जताया।