खाद्य लाइसेंस बनाने का एक दिवसीय शिविर 5 को

0
33
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (दुर्योधन मयंक)। उपखंड क्षेत्र के सभी खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के लिए खाद्य लाइसेंस बनवाने हेतु गुरुवार को पुराना अस्पताल परिसर उनियारा में एक दिवसीय शिविर आयोजित किया जाएगा। उनियारा व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने बताया कि इस शिविर में सब्जी एवं फल विक्रेता, चाट-पकौड़ी, चाय की थड़ी, कचौरी-समोसा, नमकीन, मिठाई, पानी-पताशी तथा किराना सामग्री बेचने वाले व्यापारी अपने खाद्य लाइसेंस बनवा सकेंगे। लाइसेंस बनवाने के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो तथा बिजली का बिल या किरायानामा आवश्यक होगा। रसद अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे खाद्य लाइसेंस बनवाकर उसे अपने प्रतिष्ठान, ठेले अथवा थड़ी पर प्रदर्शित करे। उन्होंने खाद्य पदार्थ विक्रेताओ से अपील की है कि बिना लाइसेंस के खाद्य पदार्थ बेचते पाए जाने पर नियमानुसार 6 माह तक का कारावास अथवा 5 लाख रुपये तक का जुर्माना किया जा सकता है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here