खाटूधाम में आज रात से बाबा श्याम के पट होंगे मंगल

0
43
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 43 घंटे तक नहीं होंगे आम दर्शन

सीकर। विश्वविख्यात खाटूश्यामजी मंदिर में आज शनिवार रात 10 बजे से बाबा श्याम के पट मंगल हो जाएंगे। इस दौरान श्रद्धालु 43 घंटे तक बाबा श्याम के दर्शन नहीं कर सकेंगे।


क्यों रहेंगे पट बंद?

श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान और तहसीलदार महिपाल सिंह राजावत ने बताया कि

  • 7 सितम्बर को पूर्णिमा पर लगने वाले चंद्रग्रहण और

  • 8 सितम्बर को होने वाले तिलक श्रृंगार
    के चलते बाबा श्याम के पट बंद रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 सितम्बर शाम 5 बजे तिलक श्रृंगार की विशेष पूजा-अर्चना के बाद पट पुनः खोले जाएंगे और आम श्रद्धालुओं के दर्शन शुरू होंगे।


प्रशासन की विशेष व्यवस्थाएँ

पट मंगल के दौरान मंदिर परिसर और खाटू कस्बे में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और मंदिर कमेटी की ओर से विशेष व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए पट खुलने के बाद ही खाटूधाम पहुँचें, ताकि सभी को सुव्यवस्थित दर्शन का अवसर मिल सके।


श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

पट मंगल होने से पहले ही शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु खाटूधाम पहुंचे और बाबा श्याम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here