लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
एपेक्स हॉस्पिटल और कम्यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित
बीकानेर | विजय कपूर।
बीकानेर | एपेक्स हॉस्पिटल और कम्यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बेसिक इंग्लिश स्कूल परिसर में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल थे।
मेघवाल ने कहा कि निरोगी काया ही सबसे बड़ा सुख है और स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि वे स्वस्थ रहेंगे, तो देश भी स्वस्थ रहेगा, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि परहित से बड़ा कोई धर्म नहीं होता, और दूसरों की सेवा करने वाले व्यक्तियों को हमेशा याद रखा जाता है।
कम्यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक राजकुमार किराडू ने स्वागत उद्बोधन दिया और संस्था की गतिविधियों व 10 वर्षों से किए जा रहे जनहित कार्यों के बारे में जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे—
-
विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष राम गोपाल सुथार
-
शिक्षाविद नारायण व्यास
-
गुमान सिंह राजपुरोहित
-
कम्यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष कन्हैया लाल भाटी
-
विजय आचार्य
केंद्रीय मंत्री ने मेडिकल शिविर का मुआयना किया और चिकित्सकों की हौसला अफजाई की। कार्यक्रम में प्रेम व्यास, शिवलाल तेजी, प्रदीप उपाध्याय, देवानंद चावरिया, प्रकाश व्यास, राजू पारीक, गोपाल ओझा, गोविंद माली, राहुल चुरा, शिव सुथार, नवीन डूडी, सोमराज बिश्नोई, सुधा आचार्य, जयप्रकाश पारीक, रोहन मोदी, हर्षवर्धन जोशी, चन्द्र जोशी, श्याम चौधरी, हनुमान सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


















































