Home latest केमिकलयुक्त पानी छोड़ने के विरोध में ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

केमिकलयुक्त पानी छोड़ने के विरोध में ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 

भीलवाड़ा । (पंकज पोरवाल) भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री द्वारा केमिकलयुक्त दूषित पानी छोड़ने के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए फैक्ट्री मालिकों पर अनैतिक तरीके से दूषित पानी और जहरीला धुआं छोड़ने का आरोप लगाया और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीण किशन कीर और गोदु लाल ने बताया कि सोना प्रोसेस फैक्ट्री द्वारा लगातार केमिकलयुक्त पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे आसपास के गांवों में खेती बर्बाद हो रही है और कुओं में बदबूदार पानी भर गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी इस समस्या को लेकर तहसीलदार, थानाधिकारी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई।

ग्रामीणों ने कहा कि बारिश के मौसम में नदी और नाले उफान पर हैं, जिसका फायदा उठाकर फैक्ट्री मालिक रात के समय गुवारडी नाले और कीरों की झोपड़ियों के पास के नालों से प्रदूषित पानी को नदी में बार-बार छोड़ रहे हैं। इससे कई पशुओं की अकाल मृत्यु हो चुकी है और ग्रामीणों के जीवन पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।

ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि फैक्ट्री द्वारा छोड़ा जा रहा दूषित पानी तत्काल रोका जाए और संबंधित फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह प्रदर्शन ग्रामीणों की पर्यावरण संरक्षण और जीवन रक्षा की दिशा में जागरूकता का प्रतीक बना।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version