लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
अलवर के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 7 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत
थमनेल:–खुशखेड़ा फैक्ट्री धमाका कांड में 7 की दर्दनाक मौत
अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के खुशखेड़ा-भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में एक बंद पड़ी केमिकल फैक्ट्री में अचानक हुए तेज धमाके के बाद भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। हादसे के वक्त फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से 7 लोग आग की लपटों में जिंदा जल गए, जबकि कई अन्य झुलस गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा जयपुर विधानसभा से सीधे मौके के लिए रवाना हो गए हैं और जिला प्रशासन से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
