लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजसमंद | गौतम शर्मा
राजसमंद जन विकास संस्थान द्वारा शकुंतला पामेचा के निर्देशन में संचालित सुकून परियोजना के अंतर्गत कुंभलगढ़ ब्लॉक के केलवाड़ा कॉलेज में नशा मुक्ति और साइबर जागरूकता को लेकर विशेष सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना था।
सत्र में केलवाड़ा थाना के एएसआई रोशनलाल और कांस्टेबल कुलदीप जांगिड ने छात्रों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया सुरक्षा और सतर्कता उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जागरूकता और सावधानी के माध्यम से साइबर अपराधों से बचा जा सकता है।
इस अवसर पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. त्रिभुवन सिंह झाला, एनसीसी प्रभारी चंद्र स्वरूप परिधर एवं ओम सिंह, और संस्थान की ओर से प्रीति शर्मा, सीता रैगर एवं नीमा राव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की, प्रश्न पूछे और नशा व साइबर सुरक्षा से जुड़े जागरूकता संदेशों को अपनाने का संकल्प लिया।

















































