केजरीवाल शराब घोटाले में बरी ,सीबीआई करेगी हाई कोर्ट में अपील

0
28
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित 23 अन्य लोगों को दिल्ली की ब्रांच एवेन्यू कोर्ट में शराब घोटाले में सीबीआई केस में बरी कर दिया है। शुक्रवार को कोर्ट में दोनों के खिलाफ फैसला सुनाया इस मामले में कुल 23 लोगों के खिलाफ सुनवाई करते  हुए  उन्हें बरी कर दिया।   कोर्ट में सभी के खिलाफ आरोप तय करने से इनकार करते हुए सभी को बंद कर दिया।

रोने  लगे केजरीवाल 

होली से पहले केजरीवाल के गालों पर गुलाल लगाते लोग उन्हें होली का एहसास कर रहे थे। जाहिर सी बात ही आम आदमी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर लगा शराब घोटाले का दाग जो आज कोर्ट के फैसले से   धूल  गया । मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल रोने लगे और उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से जिस तरह से बीजेपी शराब घोटाला, शराब घोटाला कर रही थी हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी।  कोर्ट ने आज सभी आरोप खारिज कर दिए और हम सबको डिस्चार्ज कर दिया है।  हम हमेशा कहते थे कि भारतीय जनता पार्टी  आरोप  हम को बदनाम करने के लिए लगा रही है।  हमें न्यायपालिका पर पहले दिन से भरोसा है । जज साहब का बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने हमारे साथ न्याय किया सत्य की जीत हुई । भगवान हमारे साथ है। मोदी जी और अमित शाह जी ने मिलकर आजाद भारत का यह सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र रचा। आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े पांच नेताओं को जेल में डाल दिया।  आज तक आजाद भारत के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ है से  सिटिंग चीफ मिनिस्टर को घर से घसीट कर जेल में डाल दिया गया , 6 महीने तक जमानत जेल में रखा गया।  हमारे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 2 साल तक जेल में रखा । हमारे ऊपर कीचड़ फैंका  गया।  24 घंटे टीवी चरणों पर डिबेट चलाई गई। खबरें दिखाई जाती रही कि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और उनकी पूरी टीम भ्रष्ट है।

मनीष सिसोदिया ने  दिया  संबल 

केजरीवाल जैसे ही रोने लगे मनीष सिसोदिया में उन्हें संबल दिया  सहारा दिया, केजरीवाल फिर बोले मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई है।  उन्होंने झूठा केस लगाया आज साबित हो गया कि केजरीवाल कट्टा ईमानदार है । मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है और आम आदमी पार्टी का कट्टर ईमानदार है।  मैं प्रधानमंत्री जी से कहना चाहूंगा कि सत्ता के लिए इस तरह की खिलवाड़ मत करिए । देश के साथ इस तरह से संविधान के साथ खिलवाड़ मत कीजिए। आपको सत्ता चाहिए, अच्छे काम कीजिए आज देश के सामने कितनी बड़ी-बड़ी समस्याएं हैं ।महंगाई, बेरोजगारी  देश में सडकें टूटी पड़ी है।   चारों तरफ पॉल्यूशन है, लोग परेशान है ।उनका समाधान करके सत्ता में आए।  केजरीवाल पर आम आदमी पार्टी पर झूठे केस क्यों करते हो ! अच्छा काम करके सत्ता में आने के लिए 24 घंटे विपक्षों से ऊंट पटांग केस करते हुए विपक्ष के लोगों को जेल में डालना प्रधानमंत्री जी को शोभा नहीं देता है।  इससे देश आगे नहीं बढ़ता है । जब जनता की समस्याओं का समाधान किया जाता है । वही मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमें एक बार फिर गर्व महसूस हो रहा है , अपने संविधान पर और डॉक्टर बी आर अंबेडकर पर ,जिन्होंने ऐसा संविधान दिया कि सच की फिर से सत्य की जीत हुई।

सीबीआई बोली दिल्ली हाई कोर्ट में अपील करेंगे

आबकारी नीति मामले में केजरीवाल  समेत 23 आरोपियों को बरी किए जाने के बाद सीबीआई ने कहा कि जांच के कई पहलुओं को  नजर अंदाज  किया गया है या पर्याप्त रूप से विचार नहीं किया गया है।  ट्रायल कोर्ट के फैसले खिलाफ तुरंत दिल्ली हाई कोर्ट में अपील करेंगे। हालांकि स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने यह फैसला सुनाया है । वह दिल्ली कोर्ट  के अनुभवी जज है।  वह दिल्ली ज्यूडिशल सर्विस के सीनियर न्यायिक अधिकारी है लेकिन फैसले को कोर्ट में चैलेंज किया जा सकता है।

चुनाव  से पूर्व  जनता से  हर  वादा  प्रलोभन 

यह शराब घोटाला ठीक वैसा ही है जैसे नेता लोग चुनाव से पूर्व लोगों से वादा करते हैं कि यदि हम सरकार में आए तो सिस्टम ठीक कर देंगे,गरीबी दूर कर देंगे, सड़क ठीक कर देंगे।  महंगाई कम कर देंगे क्योंकि यहां भी जो आरोप लगे थे वह थे कि एक मीटिंग के दौरान शराब के ठेकेदार लोग मौजूद थे और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भरोसा  दिलाया कि हम  सत्ता में आए तो शराब नीति में परिवर्तन करेंगे, तो यह घोटाला कैसे हो सकता है? राजनीतिक पार्टियों सभी वर्गों से राय शुमारी करती है उनसे  वादे भी करती है।  सभी से राय  करती है और सभी के वायदे करती है या तो फिर वह सभी को उठा लेना आने चाहिए क्योंकि वह भी एक तरीके से प्रलोभन ही है?

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here