Home latest कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर का रघुवेन्द्र मिर्धा ने किया अवलोकन

कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर का रघुवेन्द्र मिर्धा ने किया अवलोकन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 बालिका शिक्षा पर दिया जोर

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। श्री महर्षि जनार्दन गिरि पुष्टिकर माध्यमिक विद्यालय, रामबाग माही दरवाजा नागौर में आयोजित कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर का बुधवार को युवा सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य रघुवेन्द्र मिर्धा ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद कर उन्हें समय का सदुपयोग करने और नई-नई विधाएं सीखने के लिए प्रेरित किया।

संस्था व्यवस्थापक आनंद पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी जनार्दन गिरी जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद रघुवेन्द्र मिर्धा ने शिविर में बच्चों द्वारा सीखे जा रहे विभिन्न कौशलों की जानकारी ली और उनकी प्रतिभा की सराहना की।

बच्चों को मिला बहुआयामी प्रशिक्षण

शिविर में बच्चों को योग, व्यायाम, नृत्य, पेंटिंग, फिंगर अबेकस, आर्ट एंड क्राफ्ट, मेहंदी, वैदिक गणित और स्पोकन इंग्लिश सहित कई गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अतिथियों ने बच्चों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों का अवलोकन कर उनकी प्रशंसा की।

बालिका शिक्षा और अंग्रेजी शिक्षा पर जोर

रघुवेन्द्र मिर्धा ने विद्यालय परिसर का भ्रमण करते हुए विधायक हरेंद्र मिर्धा के विधायक कोष से स्थापित कंप्यूटर लैब का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा समाज की प्रगति का आधार है और वर्तमान समय में बालिकाओं के लिए अंग्रेजी शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस दिशा में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

अतिथियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में इंजीनियर मधुसूदन पुरोहित विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं डॉ. मुदिता सोलंकी द्वारा बच्चों के लिए उपलब्ध करवाए गए स्केच पेन भी अतिथियों के हाथों वितरित किए गए। इस अवसर पर साफा एवं माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह चारण, दिनेश मेहरा, मोहित अग्रवाल, सरिता पुरोहित सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version