कठूमर में गणगौर महोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा

0
167
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

कठूमर (संजीव बंसल)। कस्बे के लक्ष्मणगढ़ बस स्टैंड से भव्य ईसर-गणगौर रथ की शोभा यात्रा निकाली गई। बिक्रांत शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कठूमर ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

शोभा यात्रा में ग्रामीण कलाकारों ने पारंपरिक ‘बंब रसिया’ लोकगीत और नृत्य प्रस्तुतियां दी। शाम को यात्रा के साथ दर्जनों आकर्षक झांकियां भी दिखाई दीं, जिनमें खाटू श्याम की झांकी विशेष रूप से दर्शकों का आकर्षण बनी।

नगरपालिका अधिशासी अधिकारी ने बताया कि गणगौर माता की सवारी लक्ष्मणगढ़ रोड से होते हुए जनूथरिया मोहल्ला, सोती मोहल्ला, झोपड़ी वाला मंदिर, मुख्य बाजार अरावली चौराहा और अंबेडकर पार्क होते हुए पुनः अपने गंतव्य स्थल पर पहुंची।

मेले में खिलौनों की दुकानों पर बच्चों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। आसपास के गांवों से आई सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु और सुखी जीवन की कामना की, जबकि कुंवारी बालिकाओं ने योग्य वर की प्राप्ति के लिए गणगौर माता के दर्शन किए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here