Home latest करवा चौथ पर पति की लम्बी आयु की कामना की

करवा चौथ पर पति की लम्बी आयु की कामना की

0
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
— व्रत रखकर सुनी चौथ माता की कहानी
नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। शहर में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखकर कहानी सुनी। चौथ माता की पूजा कर कहानी सुनकर पति की लम्बी आयु की कामना की। देर शाम को महिलाओं ने चन्द्रमा के दर्शन करके उन्हें अर्घ्य देकर पूजा की।
गौरतलब है कि इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसके अलावा कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा वर पाने के लिए इस व्रत को रखती हैं। इस दिन माता करवा चौथ की पूजा करने के साथ चंद्रोदय के समय चंद्रमा को अर्घ्य देने के साथ पूजा करने का विधान है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version