करमावास ग्राम पंचायत पर ग्रामीणों ने पेट्रोल की बोतल लेकर किया प्रदर्शन

0
157
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

समदड़ी कस्बे करमावास ग्राम पंचायत की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत का घेराव कर एवं पेट्रोल की बोतल लेकर समय पर कार्य का निस्तारण नहीं करने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है वही जानकारी के लिए बता दे कि ग्रामीण सफाई व्यवस्था एवं अन्य कामों को लेकर ग्राम पंचायत के चक्कर पर चक्कर काट रहे हैं। लेकिन ग्राम पंचायत ग्राम विकास अधिकारी एवं सरपंच ग्राम पंचायत से नदारत रहने की वजह से उनको वापस बैरंग लौटना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से करमावास में साफ सफाई व्यवस्था नहीं होने से गलियों में कचरो के ढेर लगे हुए हैं एवं नालिया गंदे पानी से डटी हुई पड़ी है वही ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह पर पत्थर एवं मलबा डालकर अतिक्रमण कर रखा है ।

उनकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा कई बार ग्राम विकास अधिकारी,व एसडीएम एवं जिला कलेक्टर महोदय को झापन सोप कर एवं मौखिक लिए अवगत करवाया लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ वही सफाई कर्मचारियों का कहना है कि की ग्राम पंचायत द्वारा समय पर भुगतान नहीं करने की वजह से कई दिनों से सफाई व्यवस्था को बंद कर दिया गया है और सरपी कर्मचारी अनश्चितकालीन हड़ताल पर है सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक भुगतान नहीं होगा और तनक में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी तब तक सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू नहीं की जाएगी।

 

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here