करौली पुलिस को बड़ी सफलता, सगे भाई की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

0
69
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

करौली।
संवाददाता – नवीन शर्मा

करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में करणपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सगे भाई की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले आरोपी राम कुमार मीणा निवासी सिमारा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

करणपुर थाना अधिकारी ईश्वर सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई अंजाम दी गई। घटना के बाद से आरोपी फरार था, लेकिन पुलिस ने लगातार तलाश के बाद उसे पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के अन्य पहलुओं और संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

पुलिस ने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को क़ानून के दायरे में लाकर न्याय दिलाया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here