करंट की चपेट में आने से 5 गौवंश की मौत, विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश

0
25
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर। शहर के जस्सासिंह मार्ग पदमपुर रोड पर करंट की चपेट में आने से 5 गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में विद्युत विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी, लेकिन समय पर लाइन बंद नहीं किए जाने के कारण सुबह गौवंश करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई व्यक्ति करंट की चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी पृथ्वीपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों ने पीड़ित पक्ष को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here