Home crime कपासन भाजपा विधायक पर हमले का आरोप, गहलोत बोले– लोकतंत्र की हत्या

कपासन भाजपा विधायक पर हमले का आरोप, गहलोत बोले– लोकतंत्र की हत्या

0
कपासन: गहलोत बोले– लोकतंत्र की हत्या

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन विधानसभा से भाजपा विधायक अर्जुनलाल जीनगर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राजस्थान में अराजकता का माहौल बन चुका है।
गहलोत ने बयान में आरोप लगाया कि कपासन में एक आमजन सूरज माली ने विधायक को पानी के चुनावी वादे की याद दिलाई, जिस पर उस पर जानलेवा हमला किया गया। गहलोत ने कहा—
“भाजपा राज में लोकतंत्र की हत्या की नई तस्वीर सामने आई है। पीड़ित युवक के 25 से अधिक फ्रैक्चर आए हैं और हालत इतनी गंभीर है कि डॉक्टर अब तक ऑपरेशन नहीं कर पाए हैं।”
पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि—
“क्या अब भाजपा विधायकों से सवाल पूछने पर आमजन की जान लेने का प्रयास किया जाएगा? क्या पुलिस ऐसे विधायक पर कार्रवाई करने की हिम्मत जुटा पाएगी?”
गहलोत ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वे कल कपासन जाकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात करेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version