Home latest कमर्शियल सिलेंडरों के वितरण पर भजनलाल सरकार की नई नीति तय

कमर्शियल सिलेंडरों के वितरण पर भजनलाल सरकार की नई नीति तय

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

अब शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को 100 %
होटल, रेस्टोरेंट, डेयरियों को 60 %
औद्योगिक इकाइयों को 40%
अन्य उपभोक्ताओं को 50%
LPG के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन

जयपुर -राजस्थान में एलपीजी के कमर्शियल सिलेंडरों के वितरण को लेकर सरकार ने नई नीति तय कर दी है। इसमें शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को 100 प्रतिशत, होटल-रेस्तरां व डेयरियों को 60 प्रतिशत एलपीजी उपलब्ध कराई जाएगी।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने राज्य में व्यवसायिक एलपीजी गैस के आवंटन के लिए नई वितरण नीति जारी की है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण रुकी आपूर्ति को अब चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जा रहा है और यह पहले की स्थिति के लगभग 70 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।जानिए किसे कितनी प्राथमिकता मिलेगी
नई नीति के तहत विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्राथमिकता तय की गई है। शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को 100 प्रतिशत, होटल-रेस्तरां व डेयरियों को 60 प्रतिशत, औद्योगिक इकाइयों को 40 प्रतिशत तथा अन्य उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत तक एलपीजी उपलब्ध कराई जाएगी।
शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को 100 प्रतिशत

पंजीकरण बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर

नीति के अनुसार व्यवसायिक उपभोक्ताओं को एलपीजी प्राप्त करने के लिए संबंधित ऑयल गैस कंपनी के वितरक के साथ पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। बिना पंजीकरण गैस नहीं मिलेगी। जिन क्षेत्रों में पीएनजी पाइपलाइन उपलब्ध है, वहां उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा।

आवंटन पिछले एक साल की औसत खपत के आधार पर
एलपीजी आवंटन अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक की औसत खपत के आधार पर तय किया जाएगा। साथ ही, जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में समितियां स्थानीय जरूरत के अनुसार अतिरिक्त आवंटन का निर्णय ले सकेंगी।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव अम्बरीष कुमार ने बताया कि नई नीति से वितरण व्यवस्था अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित होगी तथा प्रभावित उद्योग-धंधों को राहत मिलेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version