Home crime बीसीएमओ को जान से मारने की धमकी से हड़कंप

बीसीएमओ को जान से मारने की धमकी से हड़कंप

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 निजी अस्पताल सीज करने के बाद मामला गरमाया

सिरोही | (तुषार पुरोहित) सिरोही जिले के रेवदर क्षेत्र में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (BCMO) को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। यह मामला एक निजी अस्पताल को सीज करने की कार्रवाई के बाद सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, बीसीएमओ डॉ. सुमेर सिंह भाटी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने बताया कि 16 मार्च को जीरावल चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल की जांच की गई थी, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

जांच के दौरान अस्पताल बिना डॉक्टर के संचालित पाया गया। पूरा अस्पताल केवल एएनएम के भरोसे चल रहा था। मौके पर मरीजों को भगाने का मामला भी सामने आया। इसके अलावा लैब में कोई टेक्नीशियन नहीं मिला और मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट भी अनुपस्थित पाया गया।

जांच टीम के अनुसार, कार्रवाई के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी प्रयास किया गया। गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए टीम ने अस्पताल को सीज कर दिया।

बताया जा रहा है कि उसी दिन शाम को आरोपी बीसीएमओ कार्यालय पहुंचा और खुद को तस्कर बताते हुए डॉ. भाटी को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि “मारना हमारे लिए मामूली बात है” और आगे कार्रवाई करने पर झूठे मामलों में फंसाने की भी चेतावनी दी।

घटना के बाद चिकित्सा विभाग में हड़कंप का माहौल है। बीसीएमओ ने पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए मामले में सख्त कार्रवाई की अपील की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version