काम के दबाव में तीन बीएलओ की मौत के बीच, महिला बीएलओं प्रेरक बनी मिसालें

0
76
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 में महिला शक्ति का परिचय: 

कठिन परिस्थितियों के बावजूद शत-प्रतिशत उपलब्धि, घर और फील्ड की दोहरी जिम्मेदारी में निभाया कर्तव्

“घर की जिम्मेदारी हो या फील्ड की चुनौती, महिलाओं ने फिर दिखाया अपना दम!”

जयपुर । राजस्थान में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रदेश पर में बीएलओ घर-घर घूम कर काम कर रहे हैं इसी बीच दो बीएलओ के हार्ट अटैक होने से मौत और एक बीएलओ के काम के दबाव से सुसाइड करने की खबरों ने सबको विचलित कर दिया ।  तीन मौत होना दुखद भी है और चिंता का विषय भी। मतदाता सूची की शुद्धता किसी भी लोकतंत्र की बुनियाद होती है। इसी महत्वपूर्ण अभियान — मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 — में राजस्थान की दो महिला बीएलओ अपने समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण प्रेरक उदाहरण बनकर उभरी हैं।
श्रीगंगानगर की समेस्ता और मसूदा क्षेत्र की कमला ने कठिन परिस्थितियों को चुनौती देकर कर्तव्यनिष्ठा की अद्वितीय मिसाल पेश की है।

कमला — 4 किलोमीटर पैदल चलकर ढाणियों तक पहुंचने वाली बीएलओ

भाग संख्या 215 (मसूदा विधानसभा क्षेत्र) की बीएलओ  कमला के सामने भूगोल, परिवहन और नेटवर्क से जुड़ी कठिनाइयाँ रोज की बात थीं।
सोबड़ी गांव से रोज़ 4 किलोमीटर पैदल चलकर बिखरी ढाणियों में जाकर प्रपत्र भरवाना और शाम को कमजोर नेटवर्क में डिजिटाइजेशन पूरा करना — यह उनका नियमित अनुशासन बन गया।

✔️18 नवंबर तक 100% फॉर्म वितरण और डिजिटाइजेशन पूरा
लक्ष्य पूरा करने के बाद भी उन्होंने पड़ोसी बूथों की बीएलओ साथियों की मदद करना शुरू किया।

समेस्ता — छोटे बच्चों के बीच भी नहीं छोड़ा कर्तव्य

श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र की भाग संख्या 160 की बीएलओ समेस्ता, राउप्रा विद्यालय (7 एलएनपी) में सेकेंड ग्रेड टीचर हैं।
7 माह की बेटी और 5 साल के बेटे की जिम्मेदारी के साथ फील्ड में पुनरीक्षण कार्य — यह चुनौती आसान नहीं थी।

पति होशियार सिंह ने घर की जिम्मेदारी संभाली और समेस्ता ने पूर्ण निष्ठा से क्षेत्र की जिम्मेदारी निभाई।

✔️983 प्रपत्र वितरित
✔️806 का डिजिटाइजेशन — समय पर पूरा

उनके उत्कृष्ट कार्य पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सम्मान प्रदान किया गया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य निर्वाचन अधिकारी की सराहना

मुख्य निर्वाचन अधिकारी  नवीन महाजन ने दोनों की प्रशंसा करते हुए कहा—

“घर और फील्ड दोनों की जिम्मेदारी निभाते हुए लक्ष्य हासिल करना वास्तव में प्रशंसनीय और अनुकरणीय है।”

महिला शक्ति का सशक्त संदेश

कमला और समेस्ता की कहानी यह बताती है कि—
जहाँ निष्ठा और जिम्मेदारी साथ हों, वहां सफलता निश्चित होती है।
इन महिलाओं ने साबित किया है कि लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने में बीएलओ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

फैक्ट बॉक्स

विवरण बीएलओ कमला बीएलओ समेस्ता ।क्षेत्र मसूदा विधानसभा-215 गंगानगर विधानसभा-160
चुनौतियाँ दुर्गम ढाणियाँ, पैदल 4 किमी, नेटवर्क समस्या छोटे बच्चे, दोहरी जिम्मेदारी
लक्ष्य उपलब्धि 100% फॉर्म + डिजिटाइजेशन 983 प्रपत्र वितरण, 806 डिजिटाइजेशन
विशेष उपलब्धि अन्य बीएलओ की भी मदद डीईओ द्वारा सम्मानित किया।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here