लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर/विराटनगर/बालोतरा : राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग एवं प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत का 11 और 12 जनवरी 2026 को प्रस्तावित दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम जारी किया गया है।
दौरे का कार्यक्रम:
11 जनवरी 2026 (सोमवार)
-
प्रातः 9 बजे: जयपुर से विराटनगर के लिए प्रस्थान
-
प्रातः 10:30 बजे: विराटनगर में प्रजापति जयंती सेवा समिति द्वारा आयोजित पारितोषिक वितरण एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में भाग
-
दोपहर 12:15 बजे: विराटनगर से जयपुर के लिए रवाना
-
दोपहर 2:00 बजे: जयपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम

12 जनवरी 2026 (मंगलवार)
-
प्रातः 11:00 बजे: जयपुर से बालोतरा के लिए प्रस्थान
-
शाम 5:00 बजे: बालोतरा पंचायत समिति सभागार में जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं और लाभार्थियों के साथ बजट पूर्व सुझाव बैठक
-
शाम 6:30 बजे: बालोतरा से ग्राम देवड़ा (सिवाना) के लिए प्रस्थान
-
शाम 7:00 बजे: देवड़ा ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल में भाग
-
रात्रि 8:00 बजे: देवड़ा से सुमेरपुर प्रस्थान
-
रात्रि 10:00 बजे: सुमेरपुर में रात्रि विश्राम
इस दौरे के दौरान मंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर लोगों से संवाद करेंगे, करियर मार्गदर्शन और बजट सुझाव के माध्यम से स्थानीय हितों को प्राथमिकता देंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल के जरिए जनता की समस्याएं और सुझाव सुनेंगे।








































