Home latest कच्ची बस्ती में बेटियों के लिए शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम

कच्ची बस्ती में बेटियों के लिए शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

बीकानेर। (विजय कपूर) — आरएलजी बालिका सशक्तिकरण संस्थान ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कच्ची बस्ती (घड़सीसर, सुदर्शन नगर, नागनीची मंदिर के पीछे) में शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

संस्थान की अध्यक्ष ने बस्तीवासियों को बेटियों की पढ़ाई और सशक्तिकरण के महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि “बेटियों को पढ़ाना, उनका स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना किसी निवेश से कम नहीं। यह निवेश आजीवन सामाजिक सुरक्षा का अहसास देता है।”

डॉ. गुप्ता ने यह भी बताया कि शिक्षा और वित्तीय स्वतंत्रता आज के बदलते समय की सबसे बड़ी जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा प्राप्त कर एक बेटी न केवल अपने परिवार को बल्कि पूरे समाज को उज्ज्वल बनाती है।

कार्यक्रम में कुछ छोटी बच्चियों को डॉ. गुप्ता द्वारा अपने विद्यालय में निशुल्क प्रवेश दिया गया। साथ ही बच्चियों को शिक्षण सामग्री जैसे किताबें, कॉपी-पेन, पेंसिल सेट, शिक्षण चार्ट और खाद्य सामग्री वितरित की गई।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापिका , शगुन, चैरिटेबल स्कूल की छात्राएं कनक, मिशिता, दिव्यांशी, ध्रुविका, अक़्सा, ऋषिका, ध्रुवी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version