Home accident कार की टक्कर से बुजुर्ग बाइक सवार की मौके पर मौत

कार की टक्कर से बुजुर्ग बाइक सवार की मौके पर मौत

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नेशनल हाईवे-58 पर दर्दनाक हादसा, टक्कर के बाद बाइक में लगी आग

नागौर। नागौर जिले के रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र में नेशनल हाईवे-58 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बुजुर्ग बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गुड्डा जगमालोता बस स्टैंड के पास मेड़ता की ओर से आ रही तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने दुपहिया वाहन सवार गिरधारी लाल (64) निवासी थांवला (हाल निवासी मेड़ता रोड) को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण, मौके पर तोड़ा दम

हादसा इतना भीषण था कि गिरधारी लाल की छाती और पसलियों में गंभीर चोटें आईं और सड़क पर गिरते ही उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद बाइक में लगी आग

टक्कर के बाद दुपहिया वाहन में अचानक आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

कार में सवार घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मृतक के शव को निजी वाहन से थांवला के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version