लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ श्रीगंगानगर
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर में 1 मार्च को प्रस्तावित कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का दौरा स्थगित कर दिया गया है।
यह निर्णय नेता प्रतिपक्ष टीका राम जुली की माता के निधन के कारण लिया गया है।
जिला कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन भी टला
1 मार्च को नई धानमंडी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया है।
जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी
कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर ने बताया कि शोक की इस घड़ी में कार्यक्रम स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि दौरे की नई तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी।
