लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मनजीत सिंह
ब्यूरो चीफ, श्रीगंगानगर
कालिका पेट्रोलिंग यूनिट व एंटी रोमियो स्क्वॉड की समन्वित डिकॉय कार्रवाई सफल, मनचलों में मची अफरातफरी—शहर में सुरक्षा का मजबूत संदेश
श्रीगंगानगर।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश, IPS विशाल सुथार (CO City) के मार्गदर्शन एवं CI सिरकोर की सुपरविजन में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट 1 व 2 तथा एंटी रोमियो स्क्वॉड ने एक योजनाबद्ध डिकॉय ऑपरेशन को अंजाम दिया। शहर में बढ़ती छेड़छाड़, पीछा करने, अभद्र व्यवहार और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों के बाद यह विशेष कार्रवाई की गई।
शिकायतों के बाद बनी रणनीति
प्रभारी सुखदेव सिंह के अनुसार कॉलेजों, स्कूलों और कोचिंग सेंटरों के आसपास मनचलों की गतिविधियाँ बढ़ने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।
इसी आधार पर महिला कांस्टेबलों को सादा वेश में डिकॉय के रूप में संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया। टीम ने गुप्त रूप से निगरानी करते हुए कार्रवाई को पेशेवर ढंग से संचालित किया।
कैमरे में कैद हुई हरकतें – दो युवक बाइक सहित गिरफ्तार
डिकॉय पर छींटाकशी और छेड़छाड़ करने की कोशिश करते हुए दो युवक रंगे हाथों पकड़े गए। भागने की कोशिश पर टीम ने उन्हें बाइक सहित दबोच लिया।
दोनों को थाना कोतवाली में ASI रमेश चंद्र के सहयोग से सुपुर्द कर विधि अनुसार प्रकरण दर्ज किया गया।
H-Block, P-Block, गोदारा कॉलेज और गुरुनानक कॉलेज में भगदड़
अभियान की शुरुआत के साथ ही कई मनचलों में हड़कंप मच गया।
H-Block, P-Block व कॉलेज क्षेत्रों में युवक इधर-उधर भागते दिखे, जिससे इलाके में पहले की तुलना में शांति और सुरक्षित माहौल नजर आया।
स्थानीय लोगों व छात्राओं ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
आगे बसों, ऑटो व संवेदनशील क्षेत्रों में भी डिकॉय ऑपरेशन
प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
आगामी दिनों में—
-
सिटी व निजी बसों में डिकॉय
-
तीन पहिया वाहनों की सघन चेकिंग
-
बाल वाहनों की विशेष निगरानी
-
स्कूल–कॉलेजों व सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान
चलाए जाएंगे ताकि महिला सुरक्षा और मजबूत हो सके।
किरायेदार सत्यापन व RajCop Citizen App को लेकर अपील
उन्होंने नागरिकों से किरायेदार सत्यापन अभियान में सहयोग करने व RajCop Citizen App का उपयोग करने की अपील की।
इसके पंपलेट शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन पर दें—जनता का सहयोग ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है।















































