लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर में पुलिस ने ताश पत्ति पर दांव लगाते जुआ खेलते पाए जाने पर 7 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 71 हजार रुपए की राशि जब्त की है।पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सवाईमाधोपुर रोड़ पर बंसल पेट्रोल पंप से पहले शिव सज्जन कॉलोनी के पास बम्बूलों के पेड़ों के बीच छुप कर अलग अलग गुटों में कुछ लोग ताश पत्ति पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं ।इस पर थानाधिकारी एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार दो अलग अलग टीमें गठित की गई ।एक टीम ए एस आई रतनलाल मीणा के नेतृत्व में रमेशचंद, रघुवीर सिंह, एवं छोटूलाल तीनो हेड कॉन्स्टेबल तथा रामबाबू कांस्टेबल जबकि दूसरी टीम हेमराज हेड कांस्टेबल के नेतृत्व में देवीशंकर, रत्तीराम तथा विनोद तीनो कांस्टेबल की गठित की गई जिन्होंने निजी वाहनों में मौके पर पहुंच दबिश देकर ताश पत्ति पर दांव लगाते पर जाने पर जितेंद्र पुत्र मांगीलाल बैरवा निवासी अलीगढ़, रामजीलाल पुत्र तुलसीराम मीणा निवासी कुंडीया हाल निवासी शिव सज्जन कॉलोनी उनियारा,बन्ना खां पुत्र फकीर मोहम्मद मुसलमान तेली निवासी अलीगढ़, विजयकुमार पुत्र प्रकाश हरिजन निवासी वार्ड नं 5 अलीगढ़, विकास कुमार उर्फ बिट्टू पुत्र रतनलाल हरिजन निवासी वार्ड नं 5 ख़ातियों का मोहल्ला अलीगढ़ ,रोहिताश्व पुत्र काशी राम जाट निवासी कुंदेर थाना बनेठा तथा ओमप्रकाश पुत्र आशाराम मीणा निवासी सहादत नगर थाना अलीगढ़ को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 71 हजार रुपए जप्त कर लिए ।पुलिस ने बताया कि उक्त मुल्जिमों के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जाएगा ।
