*जोधपुर के लूनी क्षेत्र की महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूती धागों से बनाई अनोखी तस्वीर*

0
52
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

दयाल सिंह सांखला

जोधपुर।  जिले की लूनी तहसील के गाँव सरेचा की निवासी गीता देवी पत्नी भंवरलाल पटेल ने अपनी कला और समर्पण का अद्भुत उदाहरण पेश किया है।
उन्होंने विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता और भारत के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की सूती धागों से बनी पाँच फीट ऊँची और चार फीट चौड़ी तस्वीर तैयार की है।

गीता देवी ने यह तस्वीर पूरी तरह हाथों से, सूती धागों की बुनाई द्वारा तैयार की है, जो दीवार पर लगाने योग्य है। ग्रामीण क्षेत्र की इस महिला कलाकार की मेहनत और सृजनशीलता की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।

यह अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री मोदी के प्रति ग्रामीण भारत की श्रद्धा और प्रेरणा का प्रतीक बन गई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here