लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ने आज जोधपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए चुनाव आयोग, एसआईआर कार्रवाई और राज्य सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली शुरू से ही संदेह के घेरे में रही है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में अविश्वास बढ़ा है।
चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप
एसआईआर मामलों पर पूछे गए प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा:
-
राहुल गांधी द्वारा फर्जी वोटों की जानकारी देने के बावजूद आयोग ने उचित कार्रवाई नहीं की।
-
“चुनाव आयोग को सिर्फ जांच कर लेनी चाहिए थी। पर एफिडेविट मांगने और उल्टा आरोप लगाने का रवैया सही नहीं था।”
-
उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार चुनाव के दौरान योजनाएं जारी रहीं, जबकि राजस्थान में चुनाव के समय कांग्रेस सरकार की सभी योजनाएं रोक दी गईं, जिससे आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं।
उन्होंने कहा कि बारह राज्यों में एसआईआर दर्ज हो गई, पर यूपी में क्यों नहीं?
सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद कार्रवाई शुरू करना “नीतिगत खोट” बताई।
“वोट चोर” नारे पर सफाई
उन्होंने कहा कि जनता में पैदा हुए अविश्वास के कारण ही ऐसे नारे लगे।
“डेमोक्रेसी में नॉर्म्स फॉलो किए जाएं, यही संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर की सीख है।”
देश की एजेंसियों पर अविश्वास बढ़ रहा
उन्होंने कहा:
-
“सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स, चुनाव आयोग—इन सभी एजेंसियों की विश्वसनीयता कम हो रही है।”
-
“सरकारी रवैया ऐसी स्थिति बना रहा है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं में भरोसा घटता जा रहा है।”
मुख्य सचिव बदलने पर प्रतिक्रिया
राज्य में मुख्य सचिव बदले जाने पर उन्होंने कहा:
-
“अच्छी बात है, लेकिन अंता उपचुनाव के नतीजों से सरकार को सीख लेनी चाहिए।”
-
“हम विपक्ष में हैं, पर चाहते हैं कि सरकार बेहतर काम करे। गुड गवर्नेंस हो।”

राज्य सरकार पर हमला—“सरकार नाम की चीज नहीं”
उन्होंने राजस्थान सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोलते हुए कहा:
-
“राजस्थान में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है—रेप, डकैती, मर्डर बढ़ रहे हैं।”
-
“स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, अस्पताल, लाइब्रेरी सहित कई बड़ी बिल्डिंगें अधूरी पड़ी हैं।”
-
“कैंसर हॉस्पिटल तक पूरा नहीं हो पा रहा। विभागों में कोई जिम्मेदारी नहीं बची।”
उन्होंने कहा कि वह जोधपुर में इन मुद्दों पर विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।




















































