Home latest जोधपुर में हादसे के बाद हंगामा

जोधपुर में हादसे के बाद हंगामा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जोधपुर — जोधपुर के नादड़ी GSS पर आज सुबह से ही स्थानीय समाज के लोग और परिजन धरने पर बैठे हैं। यह धरना FRT जोधपुर के कर्मचारी गणेशराम के साथ कल हुए हादसे को लेकर दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गणेशराम ड्यूटी के दौरान हादसे का शिकार हो गया था।

धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि हादसे के लिए जिम्मेदार बिजली लाइन चालू करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही परिजनों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की जा रही है।

मौके पर प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारी पहुंच चुके हैं और बातचीत जारी है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना जारी रहेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version