- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
गौभक्तों ने किया गऊ माता का पूजन, चारा व तुला दान कर मांगी समृद्धि की कामना
श्रीगंगानगर (मनजीत सिंह), लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क।
श्रीगंगानगर जिले की विभिन्न गौशालाओं में आज गोपाष्टमी पर्व बड़े ही धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
सुबह से ही गौभक्तों ने गौमाता की पूजा, हवन, यज्ञ और परिक्रमा कर हरा चारा, गुड़, दलिया और तुला दान किया।
श्रीकरणपुर की श्रीगौशाला के अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता और स्वर्ग आश्रम गौशाला के अध्यक्ष खेमचंद गोयल ने बताया कि दिनभर श्रद्धालु बड़ी संख्या में गौशालाओं में पहुंचे और धर्मलाभ लिया।
इस अवसर पर दिल्ली निवासी ललित गुप्ता ने गौसेवा के लिए पशुओं हेतु एक एंबुलेंस दान की, जिससे सभी गौभक्तों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम में नगरपालिका अधिशासी अधिकारी संदीप बिश्नोई, राकेश मुंजाल, डॉ. हजारी लाल मुटनेजा, भगवान दास शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
- Advertisement -



















































