लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा | पंकज पोरवाल
जिला साहित्यकार परिषद् भीलवाड़ा के निर्वाचित चुनाव सिन्धुनगर स्थित हेमू कालानी भवन में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी अवधेश जौहरी की देखरेख में आयोजित इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए केवल दयाराम मेठानी का नाम सामने आया।
मेठानी का नाम जयप्रकाश भाटिया ने प्रस्तावित किया और इसका समर्थन दिनेश दीवाना ने किया। चुनाव अधिकारी ने अन्य नामों के लिए पूछा, लेकिन सभी उपस्थित सदस्यों ने मेठानी के नाम का समर्थन किया। इसके बाद मेठानी को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। सभी सदस्यों ने उन्हें फूलमालाओं से लादकर बधाई दी।
नई कार्यकारिणी की घोषणा
अध्यक्ष मेठानी ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की:
-
उपाध्यक्ष: दिनेश दीवाना, जयप्रकाश भाटिया
-
महासचिव: महेन्द्र शर्मा
-
सचिव: ओम उज्जवल
-
कोषाध्यक्ष: बृजसुन्दर सोनी
-
कार्यकारिणी सदस्य: दिव्या ओबेराय, श्यामसुन्दर तिवाड़ी
कार्यक्रम में साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र से जुड़े अनेक सदस्य उपस्थित रहे और नए कार्यकारिणी के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
