लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
— प्रेम चौधरी अध्यक्ष, प्रभाकर गहलोत कोषाध्यक्ष
रिपोर्ट: विजय कपूर
बीकानेर: बीकानेर जिला नेटबॉल संघ के चुनाव शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होटल राजमहल एंड रेस्टोरेंट, रेलवे स्टेशन बीकानेर में सम्पन्न हुए। चुनाव सर्वसम्मति से कराए गए, जिनकी निगरानी चुनाव अधिकारी राजेन्द्र कुमार, प्रदेश सचिव भंवर लाल शर्मा, ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक प्रदीप सिंह तथा खेल परिषद के पर्यवेक्षक देवेन्द्र सिंह गहलोत ने की।
संघ में नए पदाधिकारियों का चयन इस प्रकार हुआ—
-
अध्यक्ष: प्रेम चौधरी
-
सचिव: निशा लिम्बा
-
कोषाध्यक्ष: प्रभाकर गहलोत

नई प्रबंध कार्यकारिणी (कार्यकाल 2025–26 से 2028–29)
-
अध्यक्ष: प्रेम चौधरी
-
उपाध्यक्ष: सुश्री ईशिका गहलोत, अशोक नागल, नीलाक्ष पैंसिया, युधिष्ठिर सिंह भाटी
-
सचिव: सुश्री निशा लिम्बा
-
कोषाध्यक्ष: प्रभाकर गहलोत
-
संयुक्त सचिव: जयकिशन, चंद्रेश कच्छवा
-
कार्यकारिणी सदस्य: भूराराम चौधरी, सुश्री कोमल, अभिमन्यू सिंह भाटी, श्रीमती कविता, कृष्ण कुमार, अभिषेक गहलोत, रुद्राक्ष गहलोत, विकास खड़गावत, आशीष वाधवा
नवनियुक्त पदाधिकारियों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। चुनाव नेशनल स्पोर्ट्स कोड 2011 के अनुसार महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करते हुए सम्पन्न हुए।
अंत में जिला संघ की नवगठित टीम—सचिव निशा लिम्बा, अध्यक्ष प्रेम चौधरी और कोषाध्यक्ष प्रभाकर गहलोत—ने सभी आगंतुक पदाधिकारियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।















































