लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर ने वीसी के माध्यम से अधिकारियों की बैठक लेकर दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
नागौर (प्रदीप कुमार डागा) – मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार स्थित आईटी केंद्र में जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में ग्राम उत्थान शिविरों के प्रथम चरण की प्रगति और एसआईआर कार्यों की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एमएसपी दर पर जींसों की खरीद के शेष कार्य समयबद्ध और सुगमता से पूर्ण किए जाएं।
इस दौरान उन्होंने रसद विभाग के अधिकारियों से एनएफएसए के आवेदनों की जानकारी लेते हुए उचित मूल्य की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा वितरण प्रक्रिया की समीक्षा की। साथ ही, जनगणना 2026-27 की तैयारियों के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी कार्य समय पर और पारदर्शी तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुँच सके।


















































