जिला कलक्टर ने ब्रिकचियावास में ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण

0
36
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

एक ही छत के नीचे मिल रही 48 सुविधाओं का लाभ

लोकेशन: पीसांगन, अजमेर | स्थानीय संवाददाता: ओमप्रकाश चौधरी।

अजमेर जिला कलक्टर लोक बंधु ने पीसांगन उपखंड क्षेत्र के ब्रिकचियावास में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आमजन को विभिन्न योजनाओं का लाभ देने और उनकी शिकायतों के समाधान के लिए यह शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

16 विभाग, 48 सेवाओं का लाभ

कलक्टर ने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन शिविरों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और 16 विभागों द्वारा दी जा रही 48 सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। उन्होंने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य जांच और दवाइयां, पोषण, फसल बीज किट वितरण, बीमा व मवेशियों

अब छोटी समस्याओं के लिए नहीं जाना होगा मुख्यालय

कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य यही है कि ग्रामीणों को छोटी-मोटी समस्याओं के समाधान के लिए उपखंड या जिला मुख्यालय तक न जाना पड़े। शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं, जिससे त्वरित समाधान संभव हो रहा है।

क्षय रोगियों पर विशेष फोकस

निरीक्षण के दौरान कलक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि शिविर में क्षय रोगियों को निक्षय किट उपलब्ध कराई जाए और उनके उपचार का नियमित फॉलोअप किया जाए, ताकि उन्हें पूर्ण स्वस्थ किया जा सके। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से उनकी ओर से दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी ली।

प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी राजीव बड़गूजर, तहसीलदार भागीरथ चौधरी, विकास अधिकारी सोहनलाल डारा, प्रशासक भैरूलाल धांधड़ा, ग्राम विकास अधिकारी रमेश चौधरी समेत शासन-प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here