जेठन्तरी बजरी नाके पर देर रात धरने पर बैठे लोगों से मारपीट का आरोप

0
306
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

बाड़मेर–बालोतरा । समदड़ी क्षेत्र के जेठन्तरी बजरी नाके पर देर रात धरने पर बैठे वाहन संचालकों के साथ मारपीट करने और एक व्यक्ति को जबरन पेशाब पिलाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

इस मामले को लेकर पीड़ित वाहन संचालक की ओर से समदड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन संचालक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्वक धरने पर बैठे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की और अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही वाहन संचालकों और डम्पर मालिकों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में वाहन मालिक व चालक अपने-अपने डम्परों के साथ जेठन्तरी बजरी नाके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

वाहन संचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी सुरक्षा और मांगों को लेकर प्रशासन ने शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र में स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here