Home crime जयपुर पुलिस की मुस्तैदी ने लौटाया दिल्ली के युवक का खोया बैग,...

जयपुर पुलिस की मुस्तैदी ने लौटाया दिल्ली के युवक का खोया बैग, चेहरे पर लौटी मुस्कान

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर | (रूपनारायण सांवरिया) कहते हैं कि खाकी सिर्फ वर्दी नहीं, बल्कि भरोसे का नाम है। इस भरोसे को एक बार फिर जयपुर पुलिस ने सच साबित किया है। दिल्ली से जयपुर आए एक युवक का कीमती बैग ऑटो में छूट गया, जिसे पुलिस ने कुछ ही घंटों में ढूंढकर सुरक्षित वापस सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार युवक सिंधी कैंप बस स्टैंड पर उतरकर कालवाड़ जाने के लिए ऑटो में सवार हुआ था। जल्दबाजी में वह अपना बैग ऑटो में ही भूल गया। बैग में कीमती सामान और जरूरी दस्तावेज थे। परेशान युवक ने तुरंत 112 इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर सहायता मांगी।

सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम से संदेश प्रसारित किया गया, जिसके बाद गश्त पर तैनात हेड कांस्टेबल गणेश लाल तुरंत सक्रिय हो गए। वे मौके पर पहुंचे और युवक से ऑटो का हुलिया जानकर आसपास के ऑटो चालकों की सघन जांच शुरू कर दी।

पुलिस की तत्परता रंग लाई और कुछ ही समय में वह ऑटो ढूंढ निकाला गया, जिसमें बैग छूटा था। ऑटो चालक ने भी ईमानदारी दिखाते हुए बैग पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक की मौजूदगी में बैग की जांच कराई, जिसमें सारा सामान सुरक्षित मिला और उसे युवक को सौंप दिया गया।

बैग वापस मिलने पर युवक की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने भावुक होकर हेड कांस्टेबल गणेश लाल का आभार जताया और जयपुर पुलिस की सराहना की। इस पर गणेश लाल ने विनम्रता से कहा, “यह तो हमारा कर्तव्य है।”

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग जयपुर पुलिस की तत्परता और ईमानदारी की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि पुलिस हर समय आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version