Home rajasthan जयपुर में सांसद खेल महोत्सव की धूम

जयपुर में सांसद खेल महोत्सव की धूम

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सिर पर मटका लेकर दौड़ी बालिकाएं, रस्साकशी में दिखा खिलाड़ियों का दम—जयपुर में सांसद खेल महोत्सव की धूम

जयपुर। जयपुर के विभिन्न खेल मैदानों में रविवार को सांसद खेल महोत्सव का रोमांच चरम पर रहा। कहीं सिर पर मटका संतुलित रखते हुए आगे निकलने की होड़ में दौड़ती बालिकाएं दिखाई दीं, तो कहीं कबड्डी, खो-खो और सितौलिया की आवाज़ें गूंजती रहीं। वुशु, फुटबॉल, क्रिकेट और रस्साकशी जैसे खेलों में खिलाड़ी एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए दमखम दिखाते नजर आए।

सांसद खेल महोत्सव के तहत प्रतापनगर के जानकीदेवी स्कूल, चौगान स्टेडियम, राजस्थान विश्वविद्यालय खेल परिसर, भवानी निकेतन, गणपति नगर स्टेडियम सहित विभिन्न स्कूल मैदानों पर आयोजन किया गया। इस महोत्सव का उद्देश्य लोगों में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नई खेल प्रतिभाओं को तलाशना है।

रविवार को आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में सांसद मंजू शर्मा स्वयं उपस्थित रहीं। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि महोत्सव जैसे आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

महोत्सव में न केवल राष्ट्रीय खेलों के प्रति उत्साह दिखा, बल्कि पारंपरिक खेलों में भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ती दिखाई दी। सितौलिया, मटका दौड़ और रस्साकशी जैसे खेलों में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों और दर्शकों की मौजूदगी से यह साफ झलका कि पारंपरिक खेलों का आकर्षण फिर से लौट रहा है।

जयपुर में संपूर्ण दिन खेल उत्सव के रंग में डूबा रहा और खेल मैदानों में उत्साह, ऊर्जा व प्रतिस्पर्धा का अनोखा संगम दिखाई दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version