जरुरतमंद बच्चों को अभिलाष वीमेन सोसाइटी ने दी शिक्षण सामग्री

0
101
- Advertisement -

अभिलाषा वीमेन वेलफेयर सोसाइटी का दिवाली पूर्व उत्सव

जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री और भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए

जयपुर। अभिलाषा वीमेन वेलफेयर सोसाइटी ने राउंड टेबल इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन के साथ मिलकर यहाँ विद्याधर नगर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र और प्राथमिक स्कूल के बच्चों के साथ दिवाली पूर्व उत्सव मनाया। सोसाइटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बच्चों के साथ काफ़ी समय बिताया। इस अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री और भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए गए।

सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ रमा माथुर ने बताया कि इस मौके पर बच्चों के लिए मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गई।इस उत्सव में सोसाइटी की उपाध्यक्ष डॉ विजयलक्ष्मी माथुर, सचिव कल्पना माथुर, सांस्कृतिक सचिव जया कल्ला और डॉ अंटू सक्सेना, रिमझिम, संगीता, कृष्णा, अनुराधा, स्वाति, नेहा तथा राउंड टेबल इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन के अमित खंडेलवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

डॉ रमा माथुर ने बताया कि उनकी संस्था समय-समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सामाजिक सरोकारों को लेकर कार्यक्रम आयोजित करती है। संस्था में घरेलू , नौकरीपेशा और विभिन्न व्यवसायों से जुड़ी महिलायें शामिल हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here