Home latest जनगणना 2027 का कृषि महाविद्यालय में प्रशिक्षण शुरू

जनगणना 2027 का कृषि महाविद्यालय में प्रशिक्षण शुरू

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर(प्रदीप कुमार डागा) जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकानों की गणना तथा मकान सूचीकरण की तैयारियों के क्रम में जिला, तहसील व नगर चार्ज अधिकारियों के नियमित सहायकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन गुरूवार को कृषि महाविद्यालय में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण में उप जिला जनगणना अधिकारी रामकुमार राव तथा जनगणना चार्ज अधिकारियों के नियमित सहायक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण निदेशालय के दक्ष प्रशिक्षक दौलतराम गांधी तथा सतीश बसंदानी द्वारा प्रदान किया गया।

जनगणना के इतिहास तथा भावी जनगणना की तैयारियों की  जानकारी दी 

प्रशिक्षण में जनगणना के इतिहास तथा भावी जनगणना की तैयारियों के क्रम में विस्तार से बताया गया। जगनणना 2027 पूर्ण रूप से डिजिटल जगनणना होगी जिसमें प्रगणक द्वारा घर-घर डिजिटल माध्यम से मोबाइल एप पर मकान गणना से संबंधित प्रश्न पूछकर उतर दर्ज किए जाएंगे। साथ ही पूरी जगणना प्रक्रिया CMMS पोर्टल के माध्यम से संचालित तथा निगरानी भी पोर्टल के माध्यम से ही की जाएगी। साथ ही आगामी जनगणना में स्वगणना पोर्टल भी क्रियाशील होगा। जिसके माध्यम से आमजन अपने मकान से संबंधित विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। आमजन द्वारा पोर्टल पर सूचना दर्ज करने के बाद पोर्टल पर उन्हें एक कोड नम्बर प्राप्त होगा जिसे उनको जगनणना करने आए प्रगणक को दिखाने पर प्रगणक द्वारा उस कोड नम्बर को पोर्टल पर दर्ज करते ही उस परिवार की दर्ज सारी जानकारी प्रगणक को प्रदर्शित हो जाएगी जिसे प्रगणक द्वारा वेरीफाई किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version