जनापुर में “मिसिंग लिंक सड़क का हुआ लोकार्पण”

0
157
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सिरोही। राज्य के ग्रामीण विकास,पंचायती राज,आपदा प्रबंधन,सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने सोमवार को जनापुर में जनापुर से नांदिया मिसिंग लिंक सड़क किमी 0/0 से 2/800 का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री देवासी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्राथमिकता से प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए पूर्ण रूपेण प्रतिबद्ध है उन्होंने जनापुर ग्राम की अन्य समस्याओं के निस्तारण में भी तत्परता जताते हुए ये विश्वास दिलाया कि  सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र को विकसित करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी साथ ही क्षेत्र के विकास कार्यों के केंद्र स्तर के प्रकरणों में सांसद लुंबाराम चौधरी एवं राज्य सरकार के स्तर के प्रकरणों में स्वयं राज्यमंत्री देवासी तथा आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद लुंबाराम चौधरी ने क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण में प्रतिबद्धता जताते हुए अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र को प्रगति के पथ पर ले जाने की बात कही। उन्होंने जनापुर से नांदिया सड़क के महत्व और इसके लिए किए गए प्रयासों के बारे में भी बताया। सांसद चौधरी ने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभान्वित होने की बात भी कही।
आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया ने क्षेत्रवासियों को सड़क निर्माण के लिए बधाई देते हुए भामाशाहों के सहयोग की सराहना की साथ ही कहा कि हर समस्या का समाधान आमजन का सहयोग मिलने से आसानी से एवं तीव्रता से होता है उन्होंने क्षेत्र के उत्तरोत्तर विकास के कार्यों की सफल क्रियान्विति को ही जनप्रतिनिधियों की मंशा बताया। जिला परिषद सदस्य किरण राजपुरोहित ने अपने संबोधन में सड़क निर्माण के लिए किए गए प्रयासों तथा भामाशाहों व जनप्रतिनिधियों के सहयोग के बारे में बताते हुए क्षेत्र की अन्य समस्याओं से भी अवगत करवाया।
इस दौरान प्रधान नितिन बंसल,उप प्रधान रमेश रावल, सरपंच लता रावल, भरत रावल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here