सर्व मुस्लिम समाज ने किया तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत
जामा मस्जिद के बाहर पुष्पवर्षा कर दिखाया एकता का संदेश
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आतंकवाद के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में जयपुर के अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा का सर्व मुस्लिम समाज जयपुर शहर की ओर से जामा मस्जिद के बाहर भव्य स्वागत किया गया।
मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। इस दौरान “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों के साथ-साथ तीनों सेनाओं के समर्थन में जोरदार नारों से वातावरण देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।
समाज के वरिष्ठजनों ने इस यात्रा को भारत की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक बताया। मुस्लिम समाज का यह अभिनंदन न केवल देश के प्रति समर्पण को दर्शाता है, बल्कि भारतीयता की साझा संस्कृति और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करता है।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के
प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एम. सादिक खान, फिरोज़ खान,पूर्व प्रदेश महामंत्री हिदायत खान, मुनव्वर खान,जावेद कुरैशी, प्रदेश मंत्री मुराद अली शेख,महबूब कुरैशी, आईटी सेल संयोजक इरशाद हसनपुरा,कार्यालय मंत्री उस्मान चौहान, रेशमा हुसैन, डॉ. तस्लीम बानो,फरमान कुरैशी, अकरम कुरैशी, समीर मालिक, मुस्ताक अहमद,जयपुर शहर जिला अध्यक्ष अब्दुल अज़ीज़, महामंत्री मोहम्मद परवेज खान,फखरुद्दीन, जफर मिर्ज़ा,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।















































