जलदाय विभाग के सहायक अभियंता पर जानलेवा हमला

0
129
- Advertisement -

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां बीते रात को अज्ञात दो लोगों ने जलदायविभाग के सहायक अभियंता जयप्रकाश गहरवाल पर हमला कर घायल कर दिया।जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 10 बजे जलदाय विभाग के सहायक अभियंता के सरकारी क्वार्टर का दरवाजा खटखटाया गया। इस पर सहायक अभियंता ने जैसे ही दरवाजा खोला तो बाहर खड़े दो अज्ञात लोगों ने उन्हें बाहर खींचकर भूमि पर गिरा उनपर सरिए से वार कर दिया जिससे वे घायल हो गए।उनके मदद के लिए जोर जोर से चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए ।जबकि हमलावर वहां से भाग गए।लोगों ने घायल सहायक अभियंता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए पहुंचाया । सहायक अभियंता द्वारा पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है।जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।सहायक अभियंता ने बताया कि वे हमलावरों के नाम नही जानते लेकिन यदि वे सामने आ जाएं तो उन्हें पहचान लेंगे

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here