लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
लंबित मांगों को लेकर पानी पेच स्थित अधिक्षण अभियंता कार्यालय पर जुटेंगे सैकड़ों कर्मचारी
जयपुर। प्रान्तीय नल मजदूर यूनियन (इंटक) जयपुर के आह्वान पर 09 फरवरी सोमवार को जलदाय विभाग के सैकड़ों कर्मचारी अपनी लंबित एवं जायज़ मांगों को लेकर अधिक्षण अभियंता कार्यालय, पानी पेच, जयपुर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगे।
*संघ* के प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह शेखावत एवं जिला अध्यक्ष ताराचन्द सैनी ने संयुक्त रूप से बताया कि विभाग द्वारा लंबे समय से जलदाय कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। इसी के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।
*उन्होंने बताया कि* विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके पर जलदाय कर्मचारियों की आम सभा भी आयोजित की जाएगी, जिसमें कर्मचारियों की मांगों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी तथा आगे के आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
संघ ने प्रशासन से मांग की है कि कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, अन्यथा आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।












































