Home latest जलदाय कर्मियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

जलदाय कर्मियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

0

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

 सहायक अभियंता पर हमले की कड़ी कार्रवाई की मांग

उनियारा  (सत्यप्रकाश मयंक)। के कर्मचारियों ने अज्ञात हमलावरों द्वारा विभाग के सहायक अभियंता पर किए गए जानलेवा हमले के विरोध में जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि 16 अक्टूबर की रात अज्ञात लोगों ने जयप्रकाश गेहरवाल पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद उनका डॉक्टरी मुआयना करवाया गया और पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

कर्मचारियों ने ज्ञापन में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले की उचित जांच की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि कार्रवाई में विलंब हुआ या कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो आगामी 2 दिन बाद सभी जलदाय कर्मी सामूहिक रूप से कार्य का बहिष्कार करेंगे। ज्ञापन में कार्रवाई में देरी की जिम्मेदारी प्रशासन पर डाली गई है।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से कमल शर्मा, ताराचंद माली, बाबूलाल, हरलाल, दिनेश, कन्हैया लाल, मोहनसिंह, शंकरलाल, मधुबाला ठाड़ा, राजन्ती सहित कई अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

इस घटनाक्रम से प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग जोर पकड़ रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version