लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
जयपुर । राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने देशवासियों और प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर कर्नल राठौड़ ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी संकल्प और वोकल फॉर लोकल के मंत्र को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर खरीद और बिक्री में ‘स्वदेशी’ का भाव आत्मनिर्भर भारत की नींव को मजबूत करेगा।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने आगे कहा, “गर्व से कहें ये स्वदेशी है। हर खरीद में स्वदेशी अपनाने से हमारे देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। स्वदेशी ही खरीदें, स्वदेशी ही बेचें।”
उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और आरोग्य की कामना करते हुए कहा कि यह धनतेरस हर घर में खुशहाली लेकर आए और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संदेश पूरे समाज में फैले।