जैसलमेर में भीषण बस हादसा:
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क -दयाल सिंह सांखला की रिपोर्ट
जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक प्राइवेट एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई, जिसमें 10 से 12 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं तीन बच्चों समेत करीब 16 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे स्थायी याद गांव के पास हुआ। बस में कुल 57 यात्री सवार थे। चलते-चलते बस के इंजन हिस्से से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही सेकंड में आग की लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका
नगर परिषद के फायर असिस्टेंट ऑफिसर कृष्णपाल राठौर ने बताया कि आग लगने का प्रथम दृष्टया कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग इतनी तेज थी कि दूर तक लपटें दिखाई दे रही थीं। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

राहत और बचाव कार्य जारी
फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से कई यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। झुलसे यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मौके पर अफरा-तफरी का माहौल
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बस का दरवाजा तोड़कर यात्रियों को निकालने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि कई लोग बस के अंदर ही फंस गए। जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
हादसा: जैसलमेर-जोधपुर मार्ग पर स्थायी याद गांव के पास
समय: दोपहर करीब 3:30 बजे
बस में सवार यात्री: 57
मौत की आशंका: 10 से 12
झुलसे यात्री: करीब 16, तीन बच्चे शामिल
संभावित कारण: शॉर्ट सर्किट
घायलों की सूची जिनका रेफर किया गया