जयपुर । नरेश मीणा को पुलिस ने जबरन उठाया, SMS अस्पताल में कराया स्वास्थ्य परीक्षण
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। शहीद स्मारक पर आमरण अनशन पर बैठे नरेश मीणा को गुरूवार को पुलिस ने जबरन उठाकर सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल की इमरजेंसी में उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
नरेश मीणा पिछले दो-तीन दिनों से जल और अन्न का त्याग कर धरने पर बैठे थे। उनके समर्थक बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद थे और पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा भी किया। पुलिस को कड़ी मशक्कत के बाद नरेश मीणा को अस्पताल ले जाना पड़ा।
